Tuesday, July 10, 2018

टेनिस कोर्ट पर 'क्रिकेट', फेडरर के फैन हुए सचिन

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और वर्ल्ड नंबर दो टेनिस स्टार रोजर फेडरर बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। उनकी दोस्ती कितनी गहरी है यह उस वक्त देखने को मिला, जब फेडरर के एक शॉट को लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर खूब बातचीत हुई। इसकी शुरुआत उस विडियो से हुई, जिसमें रोजर टेनिस कोर्ट पर मैच के दौरान क्रिकेट के अंदाज में शॉट लगाते दिखे। इसका विडियो विंबलडन ने आईसीसी को टैग किया था।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N3fwZ2

No comments:

Post a Comment