Monday, July 16, 2018

विराट के बाद बांगड़ उतरे धोनी के सपॉर्ट में

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने आलोचकों के कोपभाजन बने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि लगातार विकेट गिरने से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। पूर्व कप्तान धोनी को लाडर्स पर धीमी पारी के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने 59 गेंद में 37 रन बनाए, लेकिन कप्तान विराट कोहली और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनका बचाव किया था।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mmoXrb

No comments:

Post a Comment