Thursday, July 19, 2018

राजीव शुक्ला के असिस्टेंट के बचाव में उतरी UPCA

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के एग्जिक्युटिव असिस्टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर लगे सिलेक्शन के लिए लड़की मांगने के आरोप को उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ दीपक शर्मा और सेक्रेटरी युद्धवीर सिंह ने खारिज किया है। दीपक का कहना है कि ऐसा मामला अभी तक मेरे सामने नहीं आया है। ऐसा हो भी नहीं सकता है। अगर कोई शिकायत आती है तो उस बारे में मैं पूरी बात कर पाता। बता दें कि सैफी पर राहुल शर्मा नाम के एक युवा क्रिकेटर ने सिलेक्शन में धांधली करने का आरोप लगाया है।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L8Ub3A

No comments:

Post a Comment