Tuesday, August 14, 2018

मिताली के अर्धशतक के बावजूद इंडिया ब्ल्यू टीम हारी

अनुभवी मिताली राज की 51 गेंद में 51 रन की पारी के बावजूद इंडिया ब्ल्यू को मंगलवार को यहां महिला टी20 चैलेंजर टूर्नमेंट के वर्षा से बाधित पहले मैच में इंडिया रेड के खिलाफ 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन बनाए। इसके जवाब में रेड टीम ने जब 16 . 3 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बनाए थे तब खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OuSZoo

No comments:

Post a Comment