Thursday, September 20, 2018

Asia Cup: फिर होगी भारत-पाक में भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान टीम 23 सितंबर को सुपर-4 के मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा। एक दिन पहले ही यानी बुधवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। यह 7वां मौका था, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराया। टूर्नमेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तान 5 बार जीता है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PQnbuV

No comments:

Post a Comment