Wednesday, September 26, 2018

भारत से कौन खेलेगा फाइनल? फैसला आज

एशिया कप में आज सुपर फोर राउंड का अंतिम मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस राउंड में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक मैच जीता है। यह जीत उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मिली, जबकि हार भारत के हाथों मिली। पाकिस्तान के लिए स्थिति इसलिए भी विकट है, क्योंकि चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों टूर्नमेंट में मिली लगातार दो करारी हार से उसके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास डगमगा गया है।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OefGkl

No comments:

Post a Comment