Monday, September 24, 2018

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष बीएन दत्त का निधन

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त का फेफड़ों के संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया। दत्त 1982 से 1988 तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहे जिसके बाद 1989 में उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था। उन्हें जगमोहन डालमिया के मेंटॉर के रूप में भी जाना जाता है। दत्त 92 साल के थे। उनके परिवार में पुत्री और पुत्र सुब्रत दत्ता हैं जो कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xI8in6

No comments:

Post a Comment