Wednesday, October 10, 2018

उमेश और केएल राहुल के सपॉर्ट में उतरे बोलिंग कोच

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण के अनुसार सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ‘असाधारण प्रतिभा’ हैं जिनके साथ बरकरार रहने की जरूरत है, लेकिन एक बार विफलता के बाद बार-बार टीम से बाहर कर दिए जाने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ‘दुर्भाग्यशाली’ खिलाड़ी हैं। पिछली 16 टेस्ट पारियों में 14 विफलताओं के बावजूद राहुल को आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक और मौका मिल सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा के लौटने पर उमेश को बाहर होना पड़ सकता है।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QFHcVo

No comments:

Post a Comment