Thursday, October 18, 2018

PAK vs AUS: बड़े लक्ष्य के आगे ऑस्ट्रेलिया का संघर्ष जारी

बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए। स्टम्प्स तक एरॉन फिंच 24 और ट्रैविस हेड 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉन मार्श (4) के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट खोया। वह अभी भी लक्ष्य से 491 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के पास लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरे दो दिन का समय है। ऐसे में उसके बल्लेबाजों को संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2P29ooz

No comments:

Post a Comment