Friday, February 22, 2019

ईशान किशन के शतक से झारखंड जीता

मुलापाडू (आंध्र प्रदेश), 22 फरवरी (भाषा) कप्तान ईशान किशन के 55 गेंद में 100 रन (आठ चौके, सात छक्के) की मदद से झारखंड ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर पर नौ विकेट की जीत हासिल की। ग्रुप के अन्य मैचों में दिल्ली ने मणिपुर को 10 विकेट से जबकि आंध्र प्रदेश ने नागालैंड को 179 रन से शिकस्त देकर चार अंक प्राप्त किये। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जम्मू कश्मीर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 168 रन बनाये जिसमें जतिन वाधवा 47 रन बनाकर

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SggCTi

No comments:

Post a Comment