बर्मिंगम पाकिस्तान ने रविवार को हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बचा ली है। पाकिस्तानी फैंस अब सिर्फ यही उम्मीद कर रहे हैं कि 1992 वर्ल्ड कप के जैसा चमत्कार हो। दिलचस्प बात है कि अब तक पाकिस्तान ने 3 सबसे प्रतिष्ठित टूर्नमेंट जीते हैं और तीनों में ही पाक टीम का शुरुआती सफर बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्तानी फैंस अब वैसे ही चमत्कार की उम्मीद 2019 में भी कर रहे हैं। करो या मरो मुकाबले में जीत के साथ पाकिस्तान ने की वापसी 1992 में पाकिस्तान वर्ल्ड कप विजेता बना था, उसके बाद 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता और फिर 2017 में चैंपियंस ट्रोफी पाक टीम ने उठाई। इन तीनों ही टूर्नमेंट में पाक टीम का शुरुआती सफर निराशाजनक था और लगभग आखिरी वक्त में जीत दर्ज कर टूर्नमेंट में बने रहने के लिए जीवनदान मिला। में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा ही था, जिसमें के नेतृत्व में टीम ने जीत दर्ज की। पढ़ें: फैंस के गुस्से के बाद पाक टीम ने जीत से की वापसी पिछले सप्ताह भारत से बुरी तरह से मात खाने के बाद फैंस के निशाने पर थे। सोशल मीडिया से लेकर पाकिस्तानी मीडिया में पाकिस्तानी टीम की फील्डिंग, बल्लेबाजों का फॉर्म और कप्तान सरफराज खान की खासी आलोचना हुई। हालांकि, रविवार को पाकिस्तानी टीम मैदान पर दूसरे ही रंग में रंगी नजर आई और बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी जबरदस्त मुस्तैदी देखने को मिली। पाकिस्तानी टीम ने इस जीत से न सिर्फ अपने फैंस का दिल जीता बल्कि अपना खोया आत्मविश्वास भी हासिल किया। आगे मुश्किल चुनौती है पाक टीम के सामने सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए पाकिस्तानी टीम को फिलहाल लंबी चुनौती से पार पाना होगा। पाकिस्तान को आगे अब न्यू जीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भिड़ना है और जीत दर्ज करनी होगी। इससे पहले पाक द्वारा जीते तीन बड़े टूर्नमेंट (2 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रोफी) में भी पाकिस्तानी टीम का सफर खासा उतार-चढ़ाव भरा रहा था। पढ़ें: 1992 जैसे संयोग 2019 में भी बन रहे 1992 में पाकिस्तानी टीम के कप्तान थे और यह भी संयोग है कि 2019 में वह देश के प्रधानमंत्री हैं। अभी तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सफर कमोबेश 1992 जैसा ही नजर आ रहा है। 1992 वर्ल्ड कप में भी पाक टीम शुरुआती 5 मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर सकी थी। शुरुआती खराब सफर के बाद इमरन खान के नेतृत्व में पाक टीम ने जबरदस्त कमबैक कर ट्रोफी पर कब्जा जमाया। इस बार भी पाकिस्तान अपने शुरुआत के 5 में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी। अगर रविवार को साउथ अफ्रीका से पाक टीम को हार मिलती तो यह टूर्नमेंट में उनके आगे जाने के सफर पर पूर्णविराम ही होता। पढ़ें: दोनों ही बार सातवां मैच न्यू जीलैंड से रहा 1992 में पाकिस्तान को अपने ओपनिंग मुकाबले में वेस्ट इंडीज से हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मैच में जीत दर्ज की और फिर तीसरे और चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पांचवा मैच टाई रहा और छठे मैच में जीत दर्ज की थी। इस बार भी सफर कमोबेश ऐसा ही रहा और तीसरा मैच पाकिस्तान का 2019 में बारिश के कारण धुल गया। दोनों ही बार सातवें मैच में पाकिस्तान के सामने न्यू जीलैंड की चुनौती रही और 1992 और 2019 में अब तक टूर्नमेंट में न्यू जीलैंड को अपने सातवें मैच तक हार नहीं मिली।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/31NbGv3
No comments:
Post a Comment