Wednesday, June 26, 2019

ब्रायन लारा को अस्पताल से छुट्टी मिली, अब ठीक

मुंबई वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें ‘फिट’ घोषित किया गया है। लारा को मंगलवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। 50 साल के लारा को जिम में वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र ने बताया, ‘लारा को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह फिट और ठीक हैं।’ लारा ने मंगलवार शाम को संदेश में अपने स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंताओं को दूर किया था। मौजूदा वर्ल्ड कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विश्लेषक की भूमिका निभाने के लिए लारा इन दिनों भारत आए हुए हैं। बाएं हाथ के इस महान बल्लेबाज ने वेस्ट इंडीज के लिए 131 टेस्ट में 52 . 89 की औसत से 11953 रन बनाए। उन्होंने 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 40.17 की औसत से 10405 रन जुटाए। वह टेस्ट पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NqI2ZI

No comments:

Post a Comment