मैनचेस्टर वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी पर भारत के खिलाफ गुरुवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा। इसके साथ ब्रेथवेट के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जुड़ गया है। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘ब्रेथवेट पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.8 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ‘अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताने’ से संबंधित है।’ ब्रेथवेट के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जुड़ गया है जो सितंबर 2016 में संशोधित संहिता के आने के बाद उनका दूसरा अपराध है। ब्रेथवेट के अब दो डिमैरिट अंक हैं। ब्रेथवेट से जुड़ी यह घटना मैच के 42वें ओवर में घटी जब उन्होंने गेंदबाजी के दौरान वाइड दिए जाने का अंपायर के फैसले का विरोध किया था। ब्रेथवेट ने गलती मानकर इस जुर्माने को स्वीकार लिया है जो मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्राड द्वारा लगाया गया था। इसलिए अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ीं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JatpnL
No comments:
Post a Comment