Sunday, June 30, 2019

भारत बनाम इंग्लैंड: यहां देखें लाइव स्कोर & अपडेट

बर्मिंगम नमस्कार! आज एजबेस्टन में खेला जाना है वर्ल्ड कप का बेहद अहम मुकाबला। टीम इंडिया अपने 7वें मैच में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला है। अगर अंग्रेज हारे तो उनके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे करीब-करीब बंद हो जाएंगे। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को मिलाकर कुल 3 मैचों से सिर्फ 1 अंक की दरकार है। भारत जीता तो आज ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगा। मैच टाई रहा या बारिश की वजह से रद्द हुआ तब भी टीम इंडिया अंतिम-4 में पहुंच जाएगी। अच्छी बात यह है कि बर्मिंगम में मौसम साफ है। भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे टॉस होगा और 3 बजे से मैच शुरू होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XbRZJR

No comments:

Post a Comment