लंदनपेसर ने स्वीकार किया कि उनकी साउथ अफ्रीका टीम को विश्व कप में अपने असफल अभियान से सबक लेना होगा। फाफ डु प्लेसिस की टीम 2 मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। यह दूसरी बार है जब साउथ अफ्रीका विश्व कप के नाकआउट चरण में नहीं पहुंच सका। तेज गेंदबाज रबाडा ने कहा, ‘इस में कई बार हम बदकिस्मत रहे। कई बार हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अब हमें सबक लेना होगा। यह आसान नहीं है लेकिन हमें अब यहां से सीखना होगा। आप शीर्ष पर रहना चाहते हैं लेकिन यह आसान नहीं है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘उतार और चढ़ाव खेल का हिस्सा है।’ दक्षिण अफ्रीका को अब श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने हैं। रबाडा ने कहा, ‘अब हमें आगे का सोचना है और सकारात्मक रहते हुए वापसी करनी है।’ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मैं आईपीएल में इससे बेहतर खेला था लेकिन वर्ल्ड कप में मेरा प्रदर्शन औसत ही रहा। मैं इससे बेहतर कर सकता था।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2FucATS
No comments:
Post a Comment