Thursday, June 20, 2019

वर्ल्ड कप: मजबूत इंग्लैंड को आज श्री लंका देगी चुनौती

लीड्स में आज खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार इंग्लैंड टीम का सामना टूर्नमेंट की कमजोर टीमों में से एक कही जा रही श्रीलंका टीम से होगा। इंग्लैंड नंबर 1 वनडे टीम है और उसने मौजूदा वर्ल्ड कप में पांच में से चार मैच जीतकर खिताब जीतने के लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा भी दिए हैं। वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका की टीम पिछले कुछ समय से जूझ रही है। इस वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम पर मौसम की मार तो पड़ी ही साथ ही उसे अपने खिलाड़ियों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के कारण टूर्नमेंट में दो हार भी झेलनी पड़ी। टूर्नमेंट में श्रीलंका को एकमात्र जीत अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के खिलाफ मिली है। श्रीलंकाई टीम की चिंता विपक्षी कप्तान इयोन मोर्गन की फॉर्म को लेकर भी हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के बोलर्स की खबर लेते हुए 17 सिक्स जड़ दिए थे। कैसी है पिच मौजूदा वर्ल्ड कप में पहली बार कोई मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाएगा। जहां पिछले 5 वनडे की 9 पारियों में 250 प्लस का स्कोर बना है। कैसा रहेगा मौसम धूप खिली रहेगी और आसमान में कुछ बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने की संभावना बहुत कम है। दिनभर हल्की हवा बह सकती है। संभावित प्लेइंग XI श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंद सिरिवर्दाना, तिसारा परेरा, धनंजया डिसिल्वा, इसारू उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन, जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2IuSlar

No comments:

Post a Comment