Tuesday, June 25, 2019

वर्ल्ड कप: NZ के खिलाफ पाक को चाहिए केवल जीत

बर्मिंगम के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी न्यू जीलैंड टीम आज (बुधवार) पाकिस्तान से भिड़ेगी। 1992 का चैंपियन पाकिस्तान टूर्नमेंट में अब तक केवल दो ही मैच जीत सका है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में न्यू जीलैंड को हराना होगा। देखें, यह मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जो एक दूसरे से काफी अलग है। एक जिसके प्रदर्शन के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है और दूसरी वह जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान का प्रदर्शन वैसा ही रहा है जिसके लिए वो मशहूर हैं, कभी नरम तो कभी गरम। हर मोर्चे पर अव्वल की अगुआई में न्यू जीलैंड की टीम खेल के हर मोर्चे पर अव्वल साबित हुई है। पाकिस्तान के सामने चुनौती इसलिए कठिन है क्योंकि न्यू जीलैंड टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में अपना कोई मैच नहीं हारी है। यही नहीं उसके कप्तान केन भी जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच मैचों में 2 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी सहित 373 रन बनाए हैं। न्यू जीलैंड की पेस बैटरी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। लोकी फर्ग्युसन (14 विकेट), ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी (दोनों 8-8 विकेट) ने मिलकर 30 विकेट चटकाए हैं। हेनरी और फर्ग्युसन की तूफानी स्पीड को झेलना पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। पढ़ें, प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी पाकिस्तान ने टूर्नमेंट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को ही हराया है। दोनों के खिलाफ पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अब वक्त आ गया है कि टीम इस ऊंचे स्तर को बाकी मैचों में भी बरकरार रखे। फखर जमां और इमाम उल हक की ओपनिंग जोड़ी लगभग हर मैच में अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में हारिस सोहैल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तेजी से 89 रन बनाना अच्छा संकेत है। बोलिंग में मोहम्मद आमिर (15 विकेट) स्टार परफॉर्मर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FKD2sD

No comments:

Post a Comment