नॉटिंगम पांच बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का 26वां मुकाबला नॉटिंगम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है। उसे एकमात्र हार भारत के खिलाफ मिली। वहीं, बांग्लादेश ने अभी तक 5 मैच खेले जिनमें से 2 जीते और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मौसम की बात करें तो फिलहाल नॉटिंगम में धूप खिली हुई है और मैच तय समय पर शुरू होगा। आरोन फिंच की की कप्तानी में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि बांग्लादेश 5 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2WWQfJd
No comments:
Post a Comment