Wednesday, June 26, 2019

वर्ल्ड कप: न्यू जीलैंड vs पाकिस्तान, LIVE अपडेट्स

बर्मिंगम पिछली बार की उपविजेता टीम न्यू जीलैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 का 33वां मैच बर्मिंगम में खेला जा रहा है। मौसम फिलहाल साफ है लेकिन कल यानी मंगलवार को काफी बारिश हुई थी। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा। साल 1992 में खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा ताकि वह सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रहे। वहीं, न्यू जीलैंड इस मैच को जीतते ही सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर जाएगी। संभावित प्लेइंग-XI न्यू जीलैंड- कोलिन मुनरो, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, रोस टेलर, टॉम लाथम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, जिमी नीशाम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट पाकिस्तान- इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहैल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और शाहीन अफरीदी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Fynact

No comments:

Post a Comment