लंदन पूर्व चैंपियन पाकिस्तान टीम और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का 30वां मैच ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने जहां इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था, वहीं साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दे अपना खाता खोला था। साउथ अफ्रीका ने अब तक टूर्नमेंट में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 1 में उसे जीत मिली है जबकि 4 मैच टीम हार गई। वहीं, पाकिस्तान ने भी 5 में से केवल 1 मैच जीता है जबकि 3 हारे और 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमें इस प्रकार हैंपाकिस्तान : सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर। साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी गिडी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, जेपी डुमिनी, फेहुलकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस मॉरिस।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2Y5QwpJ
No comments:
Post a Comment