Friday, June 21, 2019

WC: विंडीज को न्यू जीलैंड के खिलाफ चाहिए जीत

मैनचेस्टरपूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज की टीम आज (शनिवार) यहां वर्ल्ड कप-2019 के मुकाबले में न्यू जीलैंड से भिड़ेगी। टूर्नमेंट में अब तक न्यू जीलैंड एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज इस संस्करण में टी-20 मोड में नजर आए हैं और हर मैच में बहुत जल्दी अपने विकेट गंवाए हैं। शाई होप को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल पाया है। की कप्तानी में टीम ने प्रतियोगिता की दमदार शुरुआत की और पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी, लेकिन उसके बाद से टीम को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। तालिका में वेस्ट इंडीज महज 3 अंक के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है। देखें, वर्ल्ड कप 2019 की । न्यू जीलैंड के खिलाफ हार सेमीफाइनल में पहुंचने के वेस्ट इंडीज के सपने को लगभग तोड़ देगा। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में वेस्ट इंडीज ने 321 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन मुकाबला नहीं जीत पाई। बांग्लादेश ने महज 41.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। धुरंधर क्रिस गेल प्रतियोगिता में अब तक शांत रहे हैं और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। इविन लुइस, शिमरोन हेटमेयर और होल्डर ने रन बनाए हैं, लेकिन टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय रही है। पढ़ें, दूसरी ओर, न्यू जीलैंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने अभी तक टूर्नमेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और 9 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। की कप्तानी में न्यू जीलैंड ने श्री लंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी जबकि भारत के खिलाफ मुकाबला बारिश में धुल गया। न्यू जीलैंड को हालांकि, अभी वेस्ट इंडीज समेत पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का सामना करना है जिनके खिलाफ उसकी असली परीक्षा होगी। पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने उसे कड़ी टक्कर दी और विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के अजेय क्रम को जारी रखा। उन्होंने 242 रनों का पीछा करते हुए नाबाद 106 रन जड़े और अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-वेस्ट इंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशेन थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल। न्यू जीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times http://bit.ly/2IzhMaZ

No comments:

Post a Comment