Thursday, July 25, 2019

रणजी ट्रोफी में चयन के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अरेस्ट

नई दिल्ली रणजी ट्रोफी और अन्य टूर्नमेंटों में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों के साथ धोखाधड़ी के मामले में दो कोचों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच ने पीतमपुरा में एक क्रिकेट अकैडमी में आरोपी कोच रवि दलाल और उसके साथी हरीश जमाल, जो कि एक स्कूल में पार्ट टाइम कोच है, इन्हें गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि के इंटिग्रिटी मैनेजर अंशुमान उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी कि कुछ लोग युवा खिलाड़ियों को रणजी टीम में जगह दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। जांच के दौरान पाया कि दो युवा खिलाड़ी कनिष्क गौड़ और शिवम के साथ धोखाधड़ी की गई है। पढ़ें, रवि दलाल ने कनिष्क गौड़ से 11 लाख रुपये लेकर उसे गेस्ट प्लेयर के तौर पर खिलाने का वादा किया और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र पर दूसरे राज्य से अंडर 19 में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में केवल दो मैच खेलने का मौका दिया। इसके अलावा यह भी पाया गया कि शिवम से भी चार लाख रुपये वसूले गए हैं। दलाल ने यह पैसा गौड़ से लेकर जमाल को दे दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ymivkd

No comments:

Post a Comment