Monday, July 15, 2019

...तो विराट से छिनेगी वनडे, टी20 की कप्तानी?

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद से इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या टीम कप्तान और पर अत्यधिक निर्भर है। टूर्नमेंट में टीम का स्कोरकार्ड इस बात की पुष्टि करता है और भारतीय क्रिकट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसके साथ ही दोनों में कप्तानी के विभाजन पर भी चर्चा कर सकता है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि आगामी सीरीज से पहले इस पर चर्चा की जाएगी कि क्या रोहित को वनडे टीम का कप्तान बनाया जाए और कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखें। अधिकारी ने कहा, ‘रोहित के लिए 50 ओवर के प्रारूप में कप्तानी की बागडोर संभालने का यह सही समय होगा। वर्तमान कप्तान और प्रबंधन को अपार समर्थन प्राप्त है, अगले के लिए योजना बनाने का यह सही समय है और इसके लिए मौजूदा विचारों और योजनाओं को नए सिरे से देखने की जरूरत है। हम सभी जानते हैं कि कुछ क्षेत्रों को एक नए द्दष्टिकोण से देखने की जरूरत है। रोहित कप्तानी के लिए सही विकल्प होंगे।’ यह भी पढ़ेंः हालांकि, अधिकारी के अनुसार, विश्व कप के बाद सबसे बड़ा मुद्दा कोहली और रोहित के बीच आई दरार से जुड़ी अफवाहों का है। प्रशासकों की समिति (सीओए) की मौजूदगी में कोच रवि शास्त्री, कोहली और मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद के बीच होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पढ़ेंः अधिकारी ने कहा, ‘आप जानते हैं कि विनोद राय (सीओए प्रमुख) पहले ही उल्लेख कर चुके हैं कि एक बैठक होगी जिसमें टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान इन अफवाहों की तह तक जाना जरूरी है।’ जबकि राय ने दावा किया है कि बैठक के दौरान टीम के प्रदर्शन होगी की समीक्षा होगी, कई अन्य मुद्दे भी है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2jVzTyf

No comments:

Post a Comment