Friday, July 12, 2019

इंग्लैंड के जेसन रॉय पर लगा मैच फीस का 30% जुर्माना

बर्मिंगम इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मिली जीत के दौरान अंपायरों के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा। रॉय पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का आरोप है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'रॉय ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2 . 8 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के फैसले पर विरोध जताने के संबंध में है। यह घटना इंग्लैंड की पारी में 19वें ओवर की है जब रॉय ने विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने पर नाराजगी जताई थी । रॉय ने अपराध और आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली ।गौरतलब है कि गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच हुए के सेमीफाइनल में मैच में रॉय ने 65 गेंदों में 85रनों की पारी खेली थी। इग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला न्यू जीलैंड से होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32nmqRf

No comments:

Post a Comment