Tuesday, July 30, 2019

एके 47, 19 KG का बैग, आज से ड्यूटी पर धोनी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी की सैन्यू ड्यूटी आज यानी बुधवार से शुरू हो रही है। धोनी 15 दिनों तक कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात होंगे। धोनी स्वतंत्रता दिवस भी वहीं मनाएंगे। धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं। 19 किलो वजन लादकर पट्रोलिंग करेंगे धोनी ऐसी भी खबरें हैं उनकी तैनाती घाटी के अवंतीपोरा में हुई है। इस दौरान वह पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे। बताया जा रहा है कि धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है। 3 दिन बुनियादी ट्रेनिंग सूत्रों के मुताबिक, धोनी को शुरू के 3 दिन बुनियादी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें फौज के बारे में बताया जाएगा और फायरिंग सिखाई जाएगी। धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। सैन्य ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्होंने सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुमति भी ली थी। धोनी से पहले भी क्रिकेटरों का रहा है सेना से नाताभारतीय टीम के पहले पहले कप्तान कर्नल सीके नायुडू 1923 में होल्कर राजा के न्योते पर इंदौर पहुंचे थे। उनकी सेना में उन्हें कर्नल का पद दिया गया था। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी का टेस्ट करियर दूसरे विश्व युद्ध के कारण देर से शुरू हुआ। इसके अलावा सर डॉन ब्रैडमैन ने भी सेना में काम किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OKGsCD

No comments:

Post a Comment