Thursday, July 11, 2019

नंबर 7 पर धोनी... आखिर किसका था फैसला?

मैनचेस्टर7 जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर भी 7 है। हालांकि इस बार यही नंबर मुसीबत बन गया है। आम प्रशंसक से लेकर दिग्गज और तक पूछ रहे हैं कि सेमीफाइनल में धोनी को नंबर 7 पर क्यों उतारा गया? बैटिंग ऑर्डर टीम मैनेजमेंट तय करती है, जिसमें कप्तान, उपकप्तान और कोच शामिल होते हैं। पूछा जा रहा है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवि शास्त्री ने धोनी को पहले क्यों नहीं भेजा? लेकिन एक सूत्र की मानें तो क्रीज पर देर से उतरने का निर्णय खुद माही का था। 5 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद युवा ऋषभ पंत के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज पर थे। दिनेश की जगह धोनी को उतारा जा सकता था या फिर वह हार्दिक के स्थान पर आ सकते थे। तीसरा या चौथा विकेट गिरने के बाद धोनी क्रीज पर होते तो सामने वाले बैट्समैन को उसी तरह निर्देश दे सकते थे, जैसे रविंद्र जाडेजा को दिया। तीसरा विकेट गिरने के बाद से ही MS धोनी पैड पहनकर बैठ गए थे। विकेट गिरने की आपाधापी में विराट या रोहित इस स्थिति में नहीं थे कि धोनी को कोई डायरेक्शन दे सकें। ऐसे में एक तरह से अपना बैटिंग ऑर्डर खुद धोनी को तय करना था। इस पर मामले पर कप्तान विराट कोहली कहा था, 'पहले कुछ गेम के बाद (धोनी को) यही रोल था। स्थिति खराब है तो उन्हें एक छोर संभालना होगा। अगर 6-7 ओवर बचे हैं तो क्रीज पर स्ट्राइक करेंगे।' दरअसल, हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक को धोनी से पहले भेजा गया जबकि शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया था। आखिर में भारत इस मैच में 18 रन से हार गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JIxxvB

No comments:

Post a Comment