हेडिंग्ले आईसीसी विश्व कप-2019 में अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज की टीमें आज अपने अभियान का समापन कर देंगी। दोनों ही टीमें खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और आज वे अपना राउंड रॉबिन में अंतिम मैच खेलेंगे। अफगानिस्तान की टीम को जहां टूर्नमेंट में अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है वहीं वेस्ट इंडीज की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत तो की थी लेकिन इसके बाद वह अभी तक अपनी दूसरी जीत के लिए तरस रही है। ऐसे में दोनों टीमें 2019 में आखिरी बार जीत के लिए दमखम झोकेंगी। आइए जानते हैं कि यह मैच आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं- कब खेला जाएगा अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच World Cup का मैच? अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला गुरुवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा। अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच वर्ल्ड कप मैच हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? अफगानिस्तान (AFG) और वेस्ट इंडीज (WI) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30fwI47
No comments:
Post a Comment