नई दिल्लीरोमांच...रोमांच और सिर्फ रोमांच। लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान। क्रिकेट विश्व कप का फाइनल। क्रिकेट की रचना करने वाला मेजबान इंग्लैंड और पूरे टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली न्यू जीलैंड की टीम आमने-सामने। खचाखच भरा स्टेडियम। खिलाड़ियों के साथ-साथ समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ी हुईं थीं। विश्व कप में ऐसे फाइनल की कल्पना किसी ने नहीं की होगी। फाइनल में तीन टर्निंग पॉइंट फाइनल मुकाबले में ऐसे तीन टर्निंग पॉइंट आए जिसने क्रिकेट प्रेमियों की सांसें थाम दी। क्रिकेट इतिहास में ऐसा मैच कभी नहीं हुआ होगा। फाइनल में दुनिया की दो दिग्गज टीमें दो-दो हाथ कर रहे थे। कांटे की टक्कर हुई। पहले निर्धारित ओवर में मैच टाइ। फिर सुपर ओवर में भी मुकाबला बराबर और इसके बाद लक बाइ चांस इंग्लैंड विश्व चैंपियन। मैच पहले टाइ छूटा और फिर सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने समान रन बनाए। इसके बाद फैसला ‘बाउंड्री’ से किया गया। मेजबान इंग्लैंड अधिक ‘बाउंड्री’ लगाई थी और आखिर में 1975 से चला आ रहा उसका खिताब का इंतजार खत्म हो गया। दूसरी ओर, न्यू जीलैंड को लगातार दूसरी बार उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं मैच को वो तीन टर्निंग पॉइंट जिसने इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप का खिताब दिलाया। मैच की समरी
- न्यू जीलैंड: 241/8
- इंग्लैंड: 241/10
- इंग्लैंड: 15/0
- न्यू जीलैंड: 15/1
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Sfy3VK
No comments:
Post a Comment