Tuesday, July 2, 2019

इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के मुकाबले पर टिकी भारत-पाक की नजर

गौरव गुप्ता, डरहम क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है। ऐसा कम ही होता है जब साउथ एशिया में इन दो देशों के बीच हुए मैच को लेकर इतनी उत्सुकता हो। दरअसल आज की मैच में जीतनेवाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इस मैच के परिणाम का असर सिर्फ इन दो टीमों पर ही नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान पर भी पड़ेगा। इस वजह से इस मैच पर भारत और पाकिस्तान के फैंस की खास नजर है। भारत की मैच पर खास नजर, तय होगा सेमीफाइनल का प्रतिद्वंदी भारत की नजर इस मैच के नतीजों पर है क्योंकि इससे सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। भारत पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है। न्यू जीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए महज एक और पॉइंट की जरूरत है। मंगलवार को बांग्लादेश को भारत से हार मिली और सेमीफाइनल में पहुंचने के सभी रास्ते उनके लिए बंद हो चुके हैं। पढ़ें: पाकिस्तान कर रहा न्यू जीलैंड की जीत की दुआ पाकिस्तान को अभी लॉर्ड्स में बांग्लादेश के साथ मैच खेलना है। हालांकि, टूर्नमेंट में पाक के भविष्य की स्थिति आज के मैच पर ही ज्यादा टिकी हुई है। इंग्लैंड अगर यह मैच जीत जाता है तो पाकिस्तान की सभी उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा और सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो जाएंगे। अगर मैच टाई रहा तो 1 पॉइंट से न्यू जीलैंड सेमी का टिकट पक्का कर लेगी और इंग्लैंड का मामला फंस जाएगा। पाक के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कहा, 'हम न्यू जीलैंड की जीत की दुआ कर रहे हैं क्योंकि तभी सेमीफाइनल में पहुंचने की हमारी उम्मीद बची रहेगी। हम चाहते हैं कि या तो न्यू जीलैंड जीत जाए या फिर न्यू जीलैंड की हार बहुत बड़ी हो ताकि उनका नेट रन रेट काफी नीचे आ जाए।' इंग्लैंड की टीम का सफर उतार-चढ़ाव भरा इंग्लैंड की शुरुआत टूर्नमेंट में अच्छी रही, लेकिन बीच में लय बिगड़ गई। श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दमदार वापसी की और जीत दर्ज की। विश्व कप की मेजबान टीम अपने घर में अब किसी भी सूरत में जीत दर्ज करने के लिए बेकरार है ताकि सेमीफाइनल में जगह बनाई जा सके। कीवियों के सफर में दिखी निरंतरता न्यू जीलैंड की टीम टूर्नमेंट में निरंतर लय में नजर आई है और उन्हें खिताब के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। कीवियों की टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए सिर्फ एक पॉइंट की जरूरत है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से हारने के कारण न्यू जीलैंड की टीम पर दबाव काफी बढ़ गया है। लियम प्लंकेट ने कहा, 'हम किसी सेलिब्रेशन के मूड में नहीं हैं। हम सिर्फ जीत के लिए बेकरार हैं ताकि सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकें।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FLx62b

No comments:

Post a Comment