Monday, July 29, 2019

विराट पर गावसकर की राय से मांजरेकर असहमत

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर विराट कोहली के समर्थन में आगे आए हैं। मांजरेकर ने टि्वटर पर दिग्गज बल्लेबाज के उस बयान से असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोहली को दोबारा कप्तान बनाने से पहले एक आधिकारिक बैठक होनी चाहिए थी। इस पर मांजरेकर ने कहा, 'मैं बहुत सम्मान के साथ चयनकर्तओं और को कप्तान बनाए रखने की गावसकर सर की राय से असहमति जताता हूं। नहीं, भारतीय टीम ने विश्व कप में बुरा प्रदर्शन नहीं किया। टीम ने सात मैच जीते और दो हारे। आखिरी वाला तो काफी करीब से। और चयनकर्ता के रूप में पद से ज्‍यादा जरूरी गुण ईमानदारी है। ' पढ़ें: गावसकर ने एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में लिखा था, 'हमारी जानकारी के मुताबिक कोहली को वर्ल्ड कप तक के लिए ही कप्तान बनाया गया था। इसके बाद सिलेक्टर्स को मीटिंग बुलानी चाहिए थी। यह अलग बात है कि यह मीटिंग पांच मिनट ही चलती लेकिन ऐसा होना चाहिए था।' एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय चयन समिति ने वेस्ट इंडीज दौरे के लिए कोहली को तीनो फॉर्मेट का कप्तान बनाया है। इस दौरे की शुरुआत फ्लोरिडा में होने वाले टी-20 मुकाबले से होगी। दौरे का पहला मैच 3 अगस्त को होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MtogKL

No comments:

Post a Comment