Tuesday, July 2, 2019

इंग्लैंड बनाम न्यू जीलैंड आज: देखें किसमें कितना दम

चेस्टर ली स्ट्रीट इंग्लैंड और न्यू जीलैंड आज के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी बर्थ पक्की करने की कोशिश करेंगे। यहां तक की हार से भी दोनों टीमों की उम्मीदें खत्म नहीं होंगी और दस टीमों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे टूर्नमेंट में उनके पास आगे बढ़ने का मौका बना रहेगा। अगर इंग्लैंड इस मैच में हार जाता है तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके उससे आगे निकल सकता है। जबकि न्यू जीलैंड हार जाता है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में से कोई एक ही कीवी टीम के बराबर 11 अंक हासिल कर सकती है। बांग्लादेश को इससे पहले भारत पर जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन ये दोनों एशियाई टीमें न्यू जीलैंड से नेट रन रेट में काफी पीछे हैं। न्यू जीलैंड की बड़ी हार या पाकिस्तान की बड़ी जीत या बांग्लादेश की दो बड़ी जीत के दम पर ही कीवी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है। पर अभी इन दोनों टीमों की किस्मत इनके हाथ में है। इंग्लैंड के 10 अंक हैं और न्यू जीलैंड पर जीत से वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। इंग्लैंड टीम पिछले मैच में भारत पर 31 रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं न्यू जीलैंड लगातार दो मैचों में हार के बाद इस मैच में उतरेगा। संभावित टीमें इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड। न्यू जीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, कोलिन ग्रैंडहोम, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन तथा ट्रेंट बोल्ट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2J77sam

No comments:

Post a Comment