Saturday, July 27, 2019

एशेजः एलेक्स कैरी टीम में नहीं, खफा हैं पूर्व दिग्गज

सिडनी के लिए चुनी गई टीम में को नहीं शामिल करने से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी मार्क वॉ और शेन वॉर्न ने हैरानी जताई जबकि मार्क टेलर ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जो बर्न्स और कुर्टिस पैटरसन को नहीं चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट श्रृंखला के लिए शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम का चयन किया। इसमें सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रोफ्ट को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के साथ टीम में शामिल किया गया है जिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के मामले में पिछले साल प्रतिबंध लगा था। करीब दो साल तक टेस्ट नहीं खेलने के बावजूद मैथ्यू वेड को हाल में बल्ले से अच्छी फार्म के बदौलत चुना गया है। 128 टेस्ट के अनुभवी वॉ ने ट्वीट किया, ‘एलेक्स कैरी नहीं है, यह मजाक तो नहीं।’ वॉ ने कहा, ‘एलेक्स कैरी टीम में नहीं है, विश्व कप के प्रदर्शन को देखते हुए यह बहुत हैरानी की बात है।’ वॉर्न ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं है, यह हैरानी और निराशा की बात है।’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टेलर ने कहा, ‘मैं निराश हूं कि कुर्टिस पैटरसन टीम में जगह नहीं बना सके। आप कुछ नहीं कर सकते लेकिन उसके और जो बर्न्स के लिये थोड़ा दुख महसूस कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इन दोनों ने अपने पिछले टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे। चयनकर्ता पिछले टेस्ट मैचों के बजाय हालिया प्रदर्शन के आधार पर टीम चुन रहे हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MfgUup

No comments:

Post a Comment