Thursday, July 25, 2019

ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास मैच में वॉर्नर का अर्धशतक

लंदन एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच आपस में खेले गए अभ्यास मैच में ने अर्धशतक जमाया। एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले यह ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र अभ्यास मैच है। गेंद से छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलकर लौटे वॉर्नर का 16 महीने में यह पहला चार दिवसीय मैच है। वॉर्नर ने 94 गेंद में 58 रन बनाए। ब्रॉड हैडिन और ग्रीम हिक एकादश के बीच खेले गए मैच में तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। हिक की टीम ने 120 रन पर आउट होने के बाद पहली पारी में 15 रन की बढ़त बना ली थी। पढ़ें, मिशेल मार्श के पांच विकेट की बदौलत हैडिन की टीम 170 रन पर आउट हो गई जिससे हिक एकादश को जीत के लिए 156 रन चाहिए थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर हिक एकादश ने 2 विकेट पर 35 रन बना लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zc7T8X

No comments:

Post a Comment