नई दिल्लीइंग्लैंड टीम ने के बेहद रोमांचक फाइनल के टाइ होने के बाद 'बाउंड्री' के आधार पर खिताबी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, न्यू जलैंड की टीम को लगातार दूसरी बार रनरअप बनकर संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार 50-50 ओवरों वाले वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। यह संभव हो सका करिश्माई ऑलराउंडर की वजह से। अगर वह नहीं होते तो शायद न्यू जीलैंड के लिए फैसला कुछ और होता। क्राइस्टचर्च में हुआ जन्म खैर, यह तो रही मैच की बातें, पर क्या आप जानते हैं कि बेन स्टोक्स और हारी हुई टीम न्यू जीलैंड के बीच एक खास कनेक्शन है? दरअसल, विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी स्टोक्स का जन्म न्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था और उनके माता-पिता अब भी न्यू जीलैंड में ही रहते हैं। वे वहीं के नागरिक भी हैं। दरअसल, इस फिल्मी कहानी की शुरुआत तब हुई जब स्टोक्स 12 वर्ष के थे। उनके पिता जेरार्ड स्टोक्स न्यू जीलैंड के इंटरनैशनल रग्बी खिलाड़ी रहे हैं। पढ़ें: यूं पहुंच गए इंग्लैंडजब जेरार्ड की वर्किंग्टन टाउन रग्बी लीग क्लब के लिए कोच नियुक्ति हुई तो उन्होंने इंग्लैंड का रुख कर लिया। कोचिंग देने के लिए पिता इंग्लैंड बसे तो स्टोक्स की उम्र करीब 12 साल रही थी। उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए नॉदर्न इंग्लैंड का रुख किया। स्टोक्स ने 15 वर्ष की उम्र में 2006 में नॉर्दर्न लंकाशायर ऐंड कमबरिया क्रिकेट लीग प्रीमियर लीग डिविजन टाइटल जीता। पढ़ें: 25 अगस्त, 2011 को उन्होंने इंग्लैंड के लिए आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया, जबकि दिसंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उसके बाद से वह लगातार टीम से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2013 के दौरान उनके माता-पिता एक बार फिर अपने देश न्यू जीलैंड लौट गए, लेकिन यहीं रह गए। हालांकि समय-समय पर वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए क्राइस्टचर्च जाते रहते हैं। अब शायद कीवी टीम के फैंस सोच रहे होंगे कि काश यह खिलाड़ी अपने पिता के देश के लिए खेलता तो इंग्लैंड टीम को मैच विनर ऑलराउंडर नहीं मिलता। ऐसी रही वर्ल्ड कप में पारी जब स्टोक्स मैदान पर उतरे तो 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 71 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। स्टोक्स ने संभलकर खेलना शुरू किया और जोस बटलर के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 110 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को फाइट में ला दिया। जब लगने लगा कि यह जोड़ी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना देगी तभी बटलर (60 गेंद में 59 रन) के बाद अन्य बल्लेबाज भी आसानी से आउट होते चल गए, लेकिन स्टोक्स ने हार नहीं मानी और आखिरी गेंद पर मैच को बराबरी पर ला दिया। उन्होंने 98 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने सुपर ओवर में भी 8 रन बनाए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LUcb0S
No comments:
Post a Comment