Friday, July 5, 2019

वर्ल्ड कप में भारत पर हावी रहा है श्री लंका

नई दिल्ली सेमीफाइनल से पहले अपने आखिरी मैच में शनिवार को भारतीय टीम का मुकाबला श्री लंका से होगा। टीम इंडिया की कोशिश जीत के इस सफर को जारी रखने की होगी। वहीं श्री लंका विश्व कप 2019 में अपना सफर जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी। अब तक भारत के बीच वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले हुए हैं जिसमें से चार में श्री लंका ने जीत हासिल की है और भारतीय टीम ने तीन मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। हालांकि दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच एकदिवसीय मुकाबलों में से चार भारत ने जीते हैं। पढ़ें 1979पहली बार ये दोनों एशियाई टीमें 1979 विश्व कप में आमने-सामने थीं। यहां श्री लंका 238/5 का स्कोर बनाया और भारतीय टीम 191 रनों पर ऑल आउट हो गई। यह मुकाबला 16-18 जून तक चला। इस मैच में रिजर्व डे का इस्तेमाल किया। चूंकि 17 जून रविवार था इसलिए मैच सोमवार 18 जून को पूरा किया गया। 64 रन बनाने वाले दिलीप मेंडिस मैन ऑफ द मैच रहे। टॉस- भारत ने जीता पढ़ें: 1992 इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। ऑस्ट्रेलिया के मैके में 28 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में श्री लंका ने 0.2 गेंदों पर 1 रन बनाया था कि बारिश की वजह से खेल रद्द करना पड़ा। 1996 श्री लंका 272/4 ने भारत को 271/3 को छह विकेट से हराया। दिल्ली में 2 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में सनथ जयसूर्या मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने 79 रनों की पारी खेली। पढ़ें: 1996श्री लंका 251/8 ने भारत 120/8 को हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया यह मुकाबला दर्शकों के व्यवहार के कारण पूरा नहीं हो पाया था। भारत की खराब स्थिति देखते हुए मैदान पर दर्शकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया था जिसके बाद खेल पूरा नहीं हो पाया और श्री लंका को विजेता घोषित किया गया। 66 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले अरविंद डि सिल्वा मैन ऑफ द मैच रहे। 199926 मई को हुए इस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की। वर्ल्ड कप में यह पहला मौका था जब भारत ने श्री लंका को हराया। इंग्लैंड के टॉन्टन में हुए मुकाबले में भारत ने सौरभ गांगुली के 183 और राहुल द्रविड़ के 153 रनों की मदद से 373/6 का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में श्री लंका की टीम 216 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 157 रनों से मुकाबला जीता। गांगुली मैन ऑफ द मैच रहे। पढ़ें: 2003भारत 292/6 ने श्री लंका 109 को 183 रनों से हराया। जोहांसबर्ग में 10 मार्च को हुए मुकाबले में जवागल श्री नाथ ने 35 रन देकर चार विकेट लिए और वह मैन ऑफ द मैच रहे। भारत की ओर से सचिन तेंडुलकर ने 97 और वीरेंदर सहवाग ने 66 रनों की पारी खेली। सौरभ गांगुली ने 48 रन बनाए। जवाब में श्री लंका की टीम कभी मुकाबले में नजर नहीं आई। उसके पांच बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल पाए। श्रीनाथ ने टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 23 ओवर में श्री लंका की पूरी टीम आउट हो गई। 2007श्री लंका 254/6 ने भारत 185 को 69 रनों से हराया। 23 मार्च 2007 को हुए इस मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उपुल थरंगा और चमारा सिल्वा की हाफ सेंचुरी की मदद से श्री लंका ने 255 का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम की ओर से वीरेंदर सहवाग (48) और राहुल द्रविड़ (60) के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। भारतीय टीम 43.3 ओवरों में 185 रनों पर आउट हो गई। 2011भारत 277/4 ने श्री लंका 274/6 को छह विकेट से हराया। यह मुकाबला जीतकर भारत ने विश्व कप का खिताब जीता। महेंद्र सिंह धोनी ने 91 और गौतम गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली। 2 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी ने उस छक्के के साथ ही भारत दूसरी बार विश्व चैंपियन बना था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RY4hVg

No comments:

Post a Comment