नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका के लिए महेंद्र सिंह की सराहना करते हुए भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है। कोटरेल ने कई ट्वीट किए और साथ ही धोनी से जुड़ा विडियो साझा करके इस अनुभवी विकेटकीपर की तारीफ की। यह विडियो 2018 का है जब धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था। कोटरेल ने ट्वीट किया, ‘यह व्यक्ति (धोनी) क्रिकेट के मैदान पर प्रेरणा है। लेकिन साथ ही वह देशभक्त भी है और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है। पिछले कुछ हफ्तों से साथियों के साथ जमैका में अपने घर में हूं और इस दौरान चीजों के बारे में सोच विचार करने का समय मिला।’ उन्होंने लिखा, ‘मैंने मित्रों और परिवार के साथ इस विडियो को साझा किया क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा महसूस करता हूं। लेकिन पत्नी और पति के बीच का लम्हा वास्तव में देश और जोड़ीदार के प्रति प्रेरणादायी प्यार को दर्शाता है।’ कॉटरेल खुद भी सेना से जुड़े रहे हैं और विकेट लेने के बाद उनका सैल्यूट करते हुए जश्न मनाने का अंदाज काफी लोकप्रिय है। धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। साथ ही वह पैराशूट से कूदने में सक्षम भी हैं। वेस्ट इंडीज के आगामी दौरे से हटने वाले धोनी कश्मीर घाटी में प्रादेशिक सेना की बटालियन के साथ 15 दिन बिताएंगे और इस दौरान सैनिकों के साथ गश्त और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। धोनी 30 जुलाई को 106 टीए बटालियन (पैरा) से 31 जुलाई को जुड़ेंगे और 15 अगस्त तक उसके साथ रहेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZgZxgv
No comments:
Post a Comment