Sunday, July 28, 2019

मिकी आर्थर को अब कोच पद से हटना चाहिए: कादिर

कराची महान स्पिनर अब्दुल कादिर नहीं चाहते कि साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान के मुख्य कोच पद पर जारी रहें और उनका कहना है कि राष्ट्रीय टीम को आगे ले जाने के लिए अन्य को भी मौका दिया जाना चाहिए। कादिर ने कहा कि वह पूर्व कप्तान वसीम अकरम के उस विचार से इत्तेफाक नहीं रखते कि आर्थर को बोर्ड (पीसीबी) द्वारा नया अनुबंध दिया जाना चाहिए। कादिर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जानता हूं कि वसीम अकरम ने बोर्ड (पीसीबी) को कहा कि उन्हें आर्थर को एक और मौका देना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि यह अन्य के साथ अन्याय होगा। अन्य को भी राष्ट्रीय टीम को आगे ले जाने का मौका दिया जाना चाहिए।’ पढ़ें, अकरम पीसीबी के क्रिकेट समिति के सदस्यों में एक हैं जो दो अगस्त को बैठक में राष्ट्रीय टीम के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और भविष्य के लिए सिफारिशें तैयार करेगी। कादिर ने कहा, ‘आर्थर ने पाकिस्तान टीम में कुछ भी योगदान नहीं दिया है बल्कि उन्होंने सोहेल खान, कामरान अकमल, उमर अकमल, अहमद शहजाद, इमरान खान सहित कुछ खिलाड़ियों के प्रति पक्षपात करके नुकसान पहुंचाया है जो अपने अनुभव से पाकिस्तान के लिए काफी कुछ कर सकते थे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JZJcrh

No comments:

Post a Comment