लंदनन्यू जीलैंड के आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में हारने के बाद ऑलराउंडर जिमी नीशम बेहद दुखी नजर आए। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर सुपर ओवर तक गए मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री मारने के आधार पर मैच जीत लिया। नीशम सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। कीवी टीम ने 241 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने भी इतने रन बनाते हुए मैच टाइ करा लिया था। सुपर ओवर भी टाइ होने पर 'बाउंड्री' के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। नीशम ने मैच के बाद ट्वीट किया, ‘यह दुखद है। उम्मीद है कि अगले दशक में एक या दो दिन ऐसे होंगे जब मैं मैच के आखिरी आधे घंटे के बारे में न सोचूं। इंग्लैंड को शुभकामनाएं, वे जीत के हकदार थे।’ नीशम ने कहा, ‘आज जो समर्थक आए उनको धन्यवाद। हम आपको मैच के दौरान सुन सकते थे। माफ कीजिएगा, हम आपकी इच्छा को पूरा नहीं कर पाए।’ उन्होंने अंत में बच्चों को यह खेल न चुनने की सलाह देते हुए कहा, ‘बच्चों खेल मत चुनना। बेकिंग या कुछ और चुनो और 60 की उम्र में मोटे और खुश होकर दुनिया से जाओ।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JxzU5q
No comments:
Post a Comment