Sunday, July 7, 2019

सेमीफाइनल की जंग, किसमें कितना है दम

नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं। शनिवार को भारत vs श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। भारतीय टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया और ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर आ चुका भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला (9 जुलाई) पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर मौजूद न्यू जीलैंड से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलेगा। यह वही मैदान हैं, जहां हाल ही में वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में उसने पाकिस्तान को मात दी थी। इस मैदान पर भारत का ओवरऑल रेकॉर्ड 50-50 है। दूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो नंबर 2 पर रही ऑस्ट्रेलिया और नंबर 3 इंग्लैंड के बीच बर्मिंगम में 11 जुलाई को यह मुकाबला खेला जाएगा। भारत और न्यू जीलैंड की टीमें लीग स्टेज पर आपस में नहीं भिड़ीं थीं। इन दोनों का मैच बारिश के कारण धुल गया था। देखें: भारत 7वीं और कीवी टीम 8वीं बार अंतिम चार भारतीय टीम सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है। बीते छह मौकों से तीन बार उसे जीत (1983, 2003, 2011) मिली है और तीन बार हार (1987, 1996, 2015) में उसे हार मिली थी। वहीं न्यू जीलैंड की टीम सिर्फ एक बार (2015) सेमीफाइनल में जीत हासिल कर पाई है। देखें- ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार सेमीफाइनल में क्रिकेट वर्ल्ड कप का यह 12वां एडिशन खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे ज्यादा 8वीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है। कमाल की बात यह है कि कंगारू टीम एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं हारी। पांच बार की चैंपियन टीम इससे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हर बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। वहां भी सिर्फ दो बार, 1975 में वेस्ट इंडीज और 1996 में श्रीलंका, के हाथों हारी है। इंग्लैंड की अगर बात करें तो वह 1992 के एडिशन के बाद पहली बार अंतिम चार में पहुंची है। यह छठा मौका है जब वह सेमीफाइनल में जगह बना पाई है। बीते पांच मौकों में से वह तीन बार जीता है और दो बार हारा है। तीन बार फाइनल (1979, 1987, 1992) खेलने के बावजूद वह कभी चैंपियन नहीं बन पाया है। 1975 के बाद पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भिड़ रहे हैं। तब ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत का प्रदर्शनभारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर न्यू जीलैंड के खिलाफ एक ही मैच खेला है। 1975 में खेले गए इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। कुल मिलाकर भारत ने इस मैदान पर कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें से उसने पांच जीते और इतने ही मैच हारे हैं। भारत का स्कोरभारत का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में बना था। भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 336 रन बनाए थे। इस मैच में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से जीत मिली थी। वहीं भारत का सबसे कम स्कोर 191 रनों का है। 1979 के विश्व कप (तब प्रूडेंशल कप) में भारत को श्रीलंका ने 47 रनों से हराया था। सबसे कामयाब बल्लेबाज/गेंदबाजरोहित शर्मा इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो मैचो में 158 रन बनाए हैं। वहीं वेंकटेश प्रसाद ने 2 मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सात विकेट लिए हैं। कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मंगलवार को भारत और न्यू जीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में हल्की बारिश की आशंका है। हालांकि नॉक आउट मुकाबलों के लिए आईसीसी की ओर से रिजर्व डे रखा गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JuByDF

No comments:

Post a Comment