लंदन वर्ष 1992 की चैंपियन पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2019 के अपने अंतिम लीग मैच में आज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे यहां लॉर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ होने वाले मुकाबले के दौरान एक असंभव सा दिखने वाला लक्ष्य हासिल करना होगा। इंग्लैंड द्वारा न्यू जीलैंड को हराए जाने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है। वह आगे तभी जा सकता है, जब वह पहले बल्लेबाजी करे और 400 का स्कोर खड़ा करे और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर दे। समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे यह मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा। पढ़ें- यह जीत का वह अंतर है, जो अब तक वनडे इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया है। इस विश्व कप में पाकिस्तान का अब तक का सफर 1992 की तरह ही रहा है। फर्क बस यह है कि उस साल पाकिस्तानी टीम नॉकआउट स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन इस साल उसके रास्ते काफी कठिन हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका, न्यू जीलैंड और अफगानिस्तान को हराया था और खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा था लेकिन इसके लिए उसे इंग्लैंड के मैच पर निर्भर रहना था। अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैच हार जाती तो फिर पाकिस्तान का रास्ता साफ हो जाता। पढ़ें: दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह टीम सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है लेकिन उसने अपने हरफनमौला खिलाड़ी के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JkuNUY
No comments:
Post a Comment