लंदन इंग्लैंड के कप्तान ने माना जिस तरह से विश्व कप-2019 का समापन हुआ, वह उचित नहीं था। मेजबान टीम ने बाउंड्री के आधार पर न्यू जीलैंड को मात देकर पहली बार टूर्नमेंट का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में निर्धारित 50 ओवर और सुपर ओवर के बाद भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर था। ‘द टाइम्स’ ने मॉर्गन के हवाले से बताया, ‘मैं नहीं समझता कि दोनों टीमों के बीच बहुत कम अंतर होने के बाद उस तरह से खिताब का फैसला करना उचित था। मैं नहीं समझता कि ऐसा कोई एक पल था कि आप कह सकते हैं कि उसकी वजह से मैच में हार झेलनी पड़ी। मुकाबला बराबर का था।’ पढ़ें, मॉर्गन ने कहा, ‘मैं वहां था और मैं जानता हूं कि क्या हुआ लेकिन मैं अंगुली उठाकर यह नहीं बता सकता कि कहां मैच जीता या हारा गया। मैं नहीं समझता कि विजेता बनने से यह आसान हो गया है। जाहिर तौर पर हार झेलना बहुत कठिन होता।’ उन्होंने कहा, ‘मैच में कोई एक ऐसा पल नहीं था कि हम कहते कि ‘हां हम जीत के हकदार हैं’। मैच बहुत रोमांचक रहा।’ इंग्लैंड की टीम अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित सीरीज खेलेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Gm7AAY
No comments:
Post a Comment