Tuesday, July 2, 2019

भारत के खिलाफ सीरीज में खोया सम्मान पाने की कोशिश करेंगे: पूरन

चेस्टर-ली-स्ट्रीट वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन से सीख लेगी और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खोया हुआ सम्मान प्राप्त करने की कोशिश करेगी। पूरन ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ 118 रनों की दमदार पारी खेलते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी। आईसीसी ने पूरन के हवाले से बताया, ''यह हमारे लिए एक सफल टूर्नमेंट नहीं रहा, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आप जीतने से ज्यादा फेल होते हैं। हमें इससे बहुत कुछ सीखने को मिला।'' पूरन ने कहा, ''हमारे पास एक युवा टीम और युवा बल्लेबाजी क्रम है। उम्मीद है कि मेरी तरह शिमरोन हेटमायर, शाई होप और फेबियन एलन ने भी बहुत कुछ सीखा होगा। उम्मीद है कि भारत के खिलाफ सीरीज में हम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और वेस्टइंडीज क्रिकेट के खोए हुए सम्मान को वापस लेकर आएंगे।''


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/322I6lt

No comments:

Post a Comment