नई दिल्ली वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में हार के साथ बाहर होने के बाद वेस्ट इंडीज दौरा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए निर्णायक हो सकता है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही केवल एक मैच में खराब रहा हो, लेकिन शास्त्री का अनुबंध समाप्त होने वाला है और ऐसे में आगामी दौर पर टीम का प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण होगा। शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा नियुक्त की गई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) कोच के पद के लिए नए आवेदन स्वीकार कर रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इस बारे में कहा कि मुख्य कोच और सपॉर्ट स्टाफ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जबकि टीम प्रबंधन को विश्व कप से भारत के बाहर होने के पर एक रिपोर्ट भी पेश करनी होगी। पढ़ें, अधिकारी ने कहा, ‘ना केवल प्रबंधक बल्कि प्रत्येक कोच से रिपोर्ट मांगी जानी चाहिए। फिजियो और ट्रेनर को भी अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा जाना चाहिए। रिपोर्ट यह जानने के लिए आवश्यक होगी कि विजय शंकर के चोटिल होने का पूरा प्रकरण क्या था।’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी कोच (संजय बांगड़) को नंबर-4 के सवाल का जवाब देना चाहिए क्योंकि यह स्पष्ट है कि टीम प्रबंधन ही था जो कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए कह रहा था। उन्हें यह भी बताना होगा कि क्या उन्हें शंकर के चोटिल होने के बारे में जानकरी थी।’ पिछली बार शास्त्री के कोच बनाए जाने पर कोहली की राय ली गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने की उम्मीद है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XXv31z
No comments:
Post a Comment