Tuesday, July 2, 2019

डेविड वॉर्नर के घर जन्मी तीसरी बिटिया, यूं जताई खुशी

लंदनऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी कैंडाइस ने तीसरी बिटिया को जन्म दिया। विश्व कप में अब तक आठ मैचों में सर्वाधिक 516 रन बनाने वाले वॉर्नर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बिटिया इसला रोज के जन्म की जानकारी दी। वॉर्नर ने पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘हमने अपने परिवार की नयी सदस्या इसला रोज वॉर्नर का कल रात दस बजकर 30 मिनट पर स्वागत किया। कैंडाइस वॉर्नर अद्भुत है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उसकी बड़ी बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।'' इसला रोज के जन्म का मतलब है कि वॉर्नर की अब पांच साल से छोटी तीन बेटियां हो गई हैं। कैंडाइस ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में इवी मी और इंडी री को जन्म दिया था। कैंडाइस का पिछले साल गर्भपात हो गया था। वह नहीं चाहती थी कि टूर्नमेंट में उनके पति को किसी तरह की परेशानी हो और इसलिए लंदन आ गई थी। बिटिया के जन्म से वॉर्नर का विश्व कप का कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच से पूर्व टीम से जुड़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया पहले ही विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई कर चुका है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KS5f4y

No comments:

Post a Comment