Thursday, July 25, 2019

घाटी में गश्त करेंगे धोनी, फायरिंग भी सीखेंगे

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेट कप्तान और सेना में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल की 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग कश्मीर में 31 जुलाई से शुरू होगी। धोनी 15 अगस्त तक कश्मीर में रहेंगे और इस दौरान पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे। पढ़ें, सूत्रों के मुताबिक, धोनी को शुरू के तीन दिन बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें फौज के बारे में बताया जाएगा और फायरिंग सिखाई जाएगी। बता दें कि धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे और इस दौरान सेना में सेवाएं देंगे। सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित वैष्णव ने बताया कि धोनी बाकी दिन अलग-अलग जगहों पर जवानों के साथ बिताएंगे। आर्मी स्कूल में स्टूडेंट्स और लोकल क्रिकेट टीमों को भी प्रेरित करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ok8VPq

No comments:

Post a Comment