नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ने फाइनल में इंग्लैंड के हाथों चौकों-छक्कों की गिनती के आधार पर मिली हार को गरिमा से स्वीकार करने के लिए न्यू जीलैंड के कप्तान की तारीफ की। पिछले सप्ताह फाइनल में इंग्लैंड को बाउंड्री की संख्या के आधार पर विजयी घोषित किया गया चूंकि निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के बराबर रन थे। शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘आपकी गरिमा और रवैया काबिले तारीफ था। पिछले 48 घंटो में आपने जिस तरीके से गरिमामय आचरण किया है , उसकी दाद देनी होगी। यू नॉट जस्ट केन, यू केन ऐंड एबल।’ बता दें कि इंग्लैंड द्वारा पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद मेजबान टीम का जोश हाई है लेकिन फाइनल के रिजल्ट के बाद न्यू जीलैंड की मीडिया समेत क्रिकेट के कई दिग्गज चौकों-छक्के के आधार पर मेजबान टीम की जीत की आलोचना कर रहे हैं। न्यू जीलैंड की मीडिया में इसे अपनी टीम के साथ 'छल' बताया है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी आईसीसी के नियम को 'हास्यास्पद' करार दिया है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JKvQh7
No comments:
Post a Comment