Friday, July 19, 2019

स्टोक्स 'न्यू जीलैंडर ऑफ द ईयर' के लिए नामित

क्राइस्टचर्च इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने अपने शानदार प्रदर्शन से न्यू जीलैंड के लोगों का दिल तोड़ दिया लेकिन अब उन्हें इस देश से रिश्ते के आधार पर के साथ ‘न्यू जीलैंडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। स्टोक्स ने विश्व कप में गजब का प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के लिए 465 रन जुटाए और 7 विकेट झटके। पिछले रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर हुए फाइनल के दौरान उनकी 98 गेंद में खेली गई 84 रन की पारी ने इंग्लैंड को खिताब दिलाने में मदद की। स्टोक्स ने सुपर ओवर में 8 रन जुटाए जिसके भी टाई होने के बाद इंग्लैंड को सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर विश्व कप विजेता बनाया गया। ‘न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड्स प्रमुख कैमरन बेनेट ने कहा, ‘वह भले ही न्यू जीलैंड के लिए नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह क्राइस्टचर्च में जन्मे हैं। जहां उसके माता पिता अभी रहते हैं और न्यू जीलैंड के देसी मूल (माओरी वंश) के होने के नाते कुछ कीवी लोग अब भी उस पर न्यू जीलैंड का ही अधिकार मानते हैं।’ पढ़ें, इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट’ रहे केन विलियमसन को भी कई नामांकन मिले हैं। पुरस्कार की घोषणा दिसंबर में की जाएगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JFh9gp

No comments:

Post a Comment