नई दिल्ली आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 का दूसरा सेमीफाइनल मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंगम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी सेमीफाइनल में नहीं हारी है। लिहाजा एक बार फिर उसका दावा मजबूत लग रहा है। मिलेगा मनोवैज्ञानिक फायदालॉर्ड्स के मैदान पर लीग राउंड के मैच में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 64 रन की जीत अभी तक सभी के दिमाग में ताजा है। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे जब उन्होंने साउथैम्पटन में खेले गए वॉर्मअप मैच में मेजबान इंग्लैंड को 12 रन से हराया था। आईसीसी रैंकिंग्स
- इंग्लैंड 1
- ऑस्ट्रेलिया 4
- कुल मैच 148
- ऑस्ट्रेलिया जीता 82
- इंग्लैंड जीता 61
- टाई 2
- नो रिजल्ट 3
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Jtp3JM
No comments:
Post a Comment