Tuesday, July 16, 2019

ICC बैठक में भारतीय प्रतिनिधि नहीं हो पाएंगे शामिल

के. श्रीनिवास राव, मुंबई लंदन में होने वाली इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक में का कोई सदस्य प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा। यह बैठक इस सप्ताह के अंत में होनी है। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव , जो बोर्ड में भारत के नियुक्त प्रतिनिधि हैं, को झारखंड हाई कोर्ट ने रांची से बाहर जाने के लिए मना किया है। अमिताभ को करीब 5 साल पुराने मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी है। चौधरी ने 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम संबंधित एक मामले में अग्रिम जमानत के लिए आग्रह किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और उन्हें राजधानी में रहने के लिए कहा गया है। पढ़ें, आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है, जिसमें टी20 लीग की मॉनिटरिंग, भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में टैक्स छूट शामिल हैं। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी अब इस बैठक में हिस्सा लेंगे लेकिन एक ऑब्जर्वर के तौर पर। सूत्रों ने कहा, 'इस बारे में कोई कुछ नहीं कर सकता है। चौधरी रांची से ही काम करेंगे, जब तक उन्हें राहत नहीं मिलती। इस बारे में कोर्ट को ही फैसला लेना है।' वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम चयन भी गुरुवार को होना है, जिसमें बोर्ड सचिव अमिताभ शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि सीईओ भी लंदन में रहेंगे, ऐसे में सीईओ क्या फैसला लेगा- यह देखा जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XSxtOM

No comments:

Post a Comment