Sunday, July 21, 2019

INDvsWI: पहली बार टीम में राजस्थान के 3 खिलाड़ी

मंदाकिनी शल्य, जयपुर वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इसमें राजस्थान के लिए एक खास बात है। पहली बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान की स्टेट टीम से तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज के साथ स्पिनर टीम का हिस्सा हैं। यह फैसला तब लिया गया है जब राज्य की क्रिकेट इकाई को बीसीसीआई ने निलंबित कर रखा है। एंटिगुआ में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ए टीम की तरफ से खेल रहे खलील ने फोन पर बताया, 'मुझे खुशी है कि टीम में मौका दिया गया है। मैं इसे लॉन्ग टर्म अपर्चुनिटी के तौर पर देखता हूं। उम्मीद है कि लंबे समय के लिए मैं टीम में जगह बना पाऊंगा।' उन्होंने कहा कि दीपक और राहुल के साथ होने से भी उन्हें मदद मिलेगी। पढ़ेंः दोनों तेज गेंदबाज टीम में सिलेक्शन के बाद काफी उत्साहित हैं। उन्होंने पिछले साल ही डेब्यू किया था। वहीं 19 साल के राहुल चाहर के लिए नया अनुभव है। दीपक की बहन मालती चाहर ने कहा, 'दोनों भाइयों का टीम में शामिल होना चाहर परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।' दीपक के पिताजी आगरा में क्रिकेट अकैडमी चलाते हैं। मालती ने बताया कि दीपक बचपन में बहुत शरारती थे और पढ़ाई में उनका ज्यादा मन नहीं लगता था। उनके पिता ने एक दिन हाथ घुमाते हुए देखा तो दीपक को स्पिनर बनाने की ठान ली और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M6dFFm

No comments:

Post a Comment